फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women made aware under the Mission Shakti 5.0 campaign

Sonebhadra News: मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

Mon, 13 Jul 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Women made aware under the Mission Shakti 5.0 campaign
मिशन श​क्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करती महिला पुलिस कर्मी। स्रोत पुलिस विभाग
सोनभद्र। मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की तरफ से रविवार को रॉबर्ट्सगंज के साथ ही ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में शिक्षित करना रहा। साथ ही, साइबर अपराधों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यह अभियान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चल रहा है। इसका लक्ष्य समाज के सभी वर्गों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण और हिंसा जैसे विषयों पर जागरूक करना है। मिशन शक्ति की टीमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में संवाद सत्र आयोजित कर रही हैं। इन सत्रों में गुड टच-बैड टच की पहचान, आत्मरक्षा के उपाय, कानूनी अधिकार और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए, अभियान में ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और बैंकिंग धोखाधड़ी के प्रति विशेष जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed