फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workshop on Effective Communication at NTPC Shaktinagar

Sonebhadra News: एनटीपीसी शक्तिनगर में प्रभावी संचार पर कार्यशाला

Wed, 08 Jul 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Workshop on Effective Communication at NTPC Shaktinagar
एनटीपीसी शक्तिनगर (सिंगरौली) के कर्मचारी विकास केंद्र में प्रभावी संचार और जनसंपर्क पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें एनटीपीसी लिमिटेड के पूर्व महाप्रबंधक (नैगम संचार) केएम प्रशांत ने प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

प्रशांत ने प्रभावी संचार, मीडिया संबंधों और डिजिटल युग में जनसंपर्क की बदलती भूमिका पर बात की। उन्होंने कहा कि आज के सूचना-प्रधान युग में केवल सूचना देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विश्वसनीय, समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील संवाद ही किसी भी संगठन की पहचान बनाता है। उन्होंने डिजिटल, सोशल और पारंपरिक मीडिया के बीच समन्वय स्थापित कर जनविश्वास बनाने पर जोर दिया। उन्होंने क्राइसिस मीडिया प्रबंधन, कंटेंट निर्माण, संस्थागत ब्रांडिंग और जनसंपर्क की नैतिकता पर भी प्रकाश डाला। डॉ. ओम प्रकाश, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने कहा कि प्रभावी संचार किसी भी संगठन की सफलता का आधार है। उन्होंने संप्रेषण कौशल विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि संगठन की उपलब्धियों और सामाजिक सरोकारों को समाज तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी सिंगरौली भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। कार्यशाला में पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए और केएम प्रशांत ने उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। इस दौरान एनटीपीसी सिंगरौली और स्थानीय मीडिया के बीच रचनात्मक सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed