सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young Man Died in Road Accident Six Days After Wedding in Sonbhadra

UP: मेहंदी का रंग फीका पड़से से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के छह दिन बाद पति की मौत; सोनभद्र में हुआ हादसा

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 19 May 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोरूखाड़ गांव के समीप जेपी इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हो गई। छह दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। 

Young Man Died in Road Accident Six Days After Wedding in Sonbhadra
मृतक की फाइल फोटो और टक्कर मारने वाला ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शादी के महज छह दिन बाद ही एक नवविवाहिता का सुहाग उजड़ गया। मेंहदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उसके पति की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। विवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव निवासी 23 वर्षीय चंद्रमणि यादव उर्फ पारस पुत्र खुशिहाल यादव सोमवार रात करीब नौ बजे घर से कुछ दूरी पर घरेलू सामान खरीदने गया था। सामान लेकर लौटते समय रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोरूखाड़ गांव के समीप जेपी इंटर कॉलेज के पास दुद्धी की ओर से विंढमगंज जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भागने लगा। ग्राम प्रधान विमल यादव की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को घेरकर पकड़ लिया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए रीवा-रांची मार्ग जाम कर दिया। बाद में ग्राम प्रधान और अन्य संभ्रांत लोगों के समझाने पर जाम समाप्त कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे एसआई नंदकिशोर यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। 
विज्ञापन


बताया गया कि चंद्रमणि अपने पिता का सबसे बड़ा पुत्र था। उसकी शादी 12 मई को झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र स्थित कदवा गांव में हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed