फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies of electric shock while charging mobile phone

Sonebhadra News: मोबाइल चार्ज कर रहे युवक की करंट लगने से गई जान

Sun, 05 Jul 2026 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Youth dies of electric shock while charging mobile phone
कोन। स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला नेरुईयादामर में शनिवार की रात घर में मोबाइल चार्ज में लगाते समय करंट की चपेट में आने से अनुज गिरी (30) की मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। अनुज शनिवार रात लगभग नौ बजे अपने घर में मोबाइल चार्जर बिजली बोर्ड में लगा रहा था। चार्जर का तार कटा हुआ था। स्विच ऑन करते ही वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर रविवार की सुबह कोन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। बताया जा रहा है कि अनुज घर पर रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उनके मौत के बाद चार मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद पत्नी व बच्चों के साथ घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने आर्थिक स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और मुआवजा की मांग की है। कोन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मोबाइल चार्जर लगाते समय युवक की करंट चपेट में आ गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed