फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth run over and killed by vehicle while crossing the road; his father had also lost his life in an accident

Sonebhadra News: सड़क पार कर रहे युवक की वाहन से कुचलकर मौत, पिता की भी दुर्घटना में गई थी जान

Sun, 26 Jul 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth run over and killed by vehicle while crossing the road; his father had also lost his life in an accident
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी के पास बाबा ढाबा के सामने शनिवार देर रात सड़क पार कर रहे पवन कुमार (24) को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां रविवार की भोर में उसकी मौत हो गई। चार साल पूर्व उसके पिता की भी एक हादसे में मौत हो गई थी। अस्पताल मेमो से मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिरोजाबाद के मुक्खनपुर का रहने वाला पवन कुमार ट्रक पर खलासी का काम करता था। ओडिशा से कोयला लोड कर वह चालक के साथ ग्वालियर के लिए लौट रहा था। शनिवार की रात वह और उसके साथ के दूसरे ट्रक वाले हिंदुआरी क्षेत्र के बाबा ढाबा के पास रुके हुए थे। ढाबा पर खाना खाने के बाद ट्रक पर ही विश्राम कर रहे थे। बताते हैं कि रात एक बजे के करीब वह पेशाब करने के लिए नीचे उतरा और सड़क के दूसरी तरफ जाने लगा। उसी समय वहां से गुजर रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी चीख पर जब वहां मौजूद लोगों की नींद खुली तो उसे घायल पड़ा देख सन्न रह गए। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां भोर में चार बजे के करीब उसकी मौत हो गई। उसके पिता जसपाल सिंह की भी चार साल पूर्व एक हादसे में मौत हो गई थी। वह घर में बड़ा था। अभी शादी भी नहीं हुई थी। कोतवाली प्रभारी रॉबर्ट्सगंज रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि घर वाले आ गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सुपुर्द किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed