फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youths reached Panchmukhi Mahadev after running 70 km.

Sonebhadra News: 70 किमी दौड़कर पंचमुखी महादेव पहुंचे युवा

Fri, 24 Jul 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youths reached Panchmukhi Mahadev after running 70 km.
चंदौली चकिया से दौडते सोनभद्र पहुंचे युवाओं की टीम।संवाद
चकिया स्थित गोची वीर बाबा पहाड़ी से एक संस्था के नेतृत्व में युवाओं ने बृहस्पतिवार को 70 किलोमीटर लंबी फिटनेस रन का आयोजन किया। सुबह पांच बजे शुरू हुई दौड़ करीब छह घंटे बाद सुबह 11 बजे सोनभद्र के पंचमुखी महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

वहां सभी प्रतिभागियों ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजकों ने बताया कि दौड़ का उद्देश्य युवाओं की शारीरिक क्षमता का परीक्षण करने के साथ उन्हें फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। प्रतिभागियों ने नियमित व्यायाम और फिट रहने का संदेश भी दिया। दौड़ के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अनुशासित ढंग से दौड़ रही टीम राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक क्षमता का विकास करते हैं।
विज्ञापन

भविष्य में भी ऐसे फिटनेस अभियान जारी रखे जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। दौड़ में ओमप्रकाश, सत्यम, राजन, अभय शर्मा, रविंद्र गुप्ता, अवनीश यादव, अमन यादव, सुमित सहित अन्य युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed