सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   21 days after the gang rape of a student, the location of the third accused, Talib, was found.

Sultanpur News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के 21 दिन बाद मिली तीसरे आरोपी तालिब की लोकेशन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
21 days after the gang rape of a student, the location of the third accused, Talib, was found.
मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में मृतक के बारे में जानकारी लेने पहुंचे एसपी कुंवर अनुपम सिंह। - फोटो : मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में मृतक के बारे में जानकारी लेने पहुंचे एसपी कुंवर अनुपम सिंह।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखीमपुर खीरी के फरधान इलाके में गत 15 दिसंबर को कक्षा 12 की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद दो आरोपी तो 19 दिसंबर की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए थे, लेकिन तीसरा आरोपी तालिब लगातार स्थानीय पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाया था। पुलिस के मुताबिक वह बीच-बीच में अपना मोबाइल बंद कर देता था। इस वजह से उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी। 21 दिन बाद रविवार को उसकी सटीक लोकेशन मिली और लखीमपुर खीरी पुलिस सुल्तानपुर पहुंची।
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, फरधान इलाके की छात्रा 15 दिसंबर को सहेली के साथ सुबह कोचिंग जा रही थी। आरोप है कि लखीमपुर बेहजम रोड पर लीलाकुआं के पास उसको बाइक सवार तीन बदमाशों सलमान, मुख्तार और तालिब ने रोक लिया था। आरोपी उसे सड़क किनारे गन्ने के खेत में ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता आरोपियों को पहचानती नहीं थी। शक के आधार पर फरधान थाने में उसी दिन प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन के दौरान आरोपियों की पहचान की और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। आरोपियों को पकड़ने के लिए फरधान पुलिस के अलावा एसओजी को भी लगाया गया था। तालिब के साथी फरधान के कोढ़ैया निवासी सलमान व गोला कोतवाली के भुड़वारा निवासी मुख्तार अहमद को लखीमपुर खीरी के फरधान इलाके में ही गत 19 दिसंबर की रात मुठभेड़ में स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, दोनों के पैर में गोली लगी थी। वहीं, मुख्य आरोपी तालिब भागा हुआ था। उसके मोबाइल को पुलिस ने सर्विलांस पर लगाया था। काफी प्रयास के बाद पुलिस को उसकी लोकेशन मिली। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि तालिब के साथ हुई मुठभेड़ में भागे बदमाश की तलाश पुलिस कर रही है।
सात साल से पुलिस के लिए सिरदर्द बना था तालिब
करीब सात साल से तालिब लखीमपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। वर्ष 2018 से आपराधिक वारदातों में सक्रिय तालिब पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था। खीरी जिले के फरधान, खीरी, नीमगांव, गोला, मितौली, कोतवाली सदर में दर्ज कुल 17 मामलों में तालिब शामिल रहा है। वर्ष 2018 में सबसे पहले चोरी का एक मामला फरधान, खीरी में दर्ज हुआ। उसके बाद जानलेवा हमला, गोवध निवारण अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, लड़की को अगवा करने व पॉक्सो एक्ट में दर्ज प्राथमिकी में भी तालिब शामिल रहा है। तालिब की उसके गांव में दहशत थी। वह अपने पिता का इकलौता पुत्र था। सिर्फ लखीमपुर खीरी में ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी अपनी आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed