{"_id":"697fbb371019389e670060b4","slug":"jaunpur-emerged-victorious-after-defeating-gmm-academy-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-149335-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जीएमएम एकेडमी को हराकर जौनपुर बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जीएमएम एकेडमी को हराकर जौनपुर बना विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
भदैया के पूरे बाघराय में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भदैया के पूरे बाघराय में रविवार को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजक पंकज कनौजिया की अगुआई में आयोजित इस प्रतियोगिता में सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या, अमेठी, प्रयागराज, गोमती मित्र मंडल, जीएमएम एकेडमी व तिवारीपुर की टीम ने प्रतिभाग किया।
उद्घाटन मुख्य अतिथि अमित सिंह व समाजसेवी राम प्रकाश मिश्रा ने किया। दिन भर चले मैच में तिवारीपुर और जौनपुर ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। एकतरफा मुकाबले में जौनपुर ने तिवारीपुर को 21-15 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल प्रतापगढ़ और जीएमएम एकेडमी के बीच हुआ। जिसमें जीएमएम एकेडमी ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 20-18 से जीत दर्ज की।
फाइनल मुकाबला जौनपुर और जीएमएम एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें जौनपुर ने 30-24 के अंतर से मैच जीत लिया। समापन पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने चंदन नरायन ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। जिसमें विजेता को 10,000 और उपविजेता को 5,000 की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी दी गई। निर्णायक अर्पित सिंह, शिवांश यश यादव रहे। संचालन डॉ. अब्दुल हमीद और मुनेंद्र मिश्र ने किया। इस मौके पर जितेंद्र वर्मा बाज़ीगर, पुरुषोत्तम पांडेय, राजेंद्र शुक्ल, हरीश मिश्रा, अभिमन्यु सरोज, रवि पांडेय, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos