{"_id":"697fa07f44ffa42d0e0cd6f7","slug":"40000-millionaire-women-have-hope-of-growing-their-businesses-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-149315-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 40 हजार लखपती महिलाओं को कारोबार बढ़ने की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 40 हजार लखपती महिलाओं को कारोबार बढ़ने की जगी उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं को कारोबार बढ़ने की उम्मीद जागी है। अभी तक स्वयं सहायता समूह के विभिन्न कारोबार के लखपती बनी जिले की 40 हजार महिलाओं को इसे स्थायी रखने व बढ़ाने का अवसर मिलने जा रहा है। केंद्रीय बजट में कारोबार को स्थायी रखने व बढ़ाने के लिए सस्ते ब्याज पर उन्हें ऋण देने का बंदोबस्त केंद्र सरकार करने जा रही है।
राज्य मिशन निदेशालय की ओर से 65 हजार महिलाओं को लखपती बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें करीब 15 हजार महिलाएं ऐसी हैं, जो लखपती बनी हैं और कुछ बनने की कगार पर हैं। जिला मिशन प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया कि सी मार्ट योजना से लखपती की श्रेणी में शामिल स्वयं सहायता समूह की करीब 15 हजार लखपती महिलाओं के विभिन्न कारोबार में स्थायित्व आ सकेगा। इन महिलाओं को सस्ती दरों पर लोन मिलने से इनके कारोबार में बढ़ोतरी हो सकेगी।
रविवार को जारी बजट में लखपती दीदी योजना के साथ ही केंद्र सरकार ने सी मार्ट योजना लागू की है। डीसी एनआरएलएम केडी गोस्वामी ने बताया कि योजना लागू होने से महिलाओं को कारोबार करने में रुचि बढ़ेगी। काफी महिलाएं कारोबार करने के लिए आगे आएंगी। कम ब्याज पर लोन मिलने से उसे निर्धारित अवधि में चुकता कर सकेंगी। अभी विभिन्न कारोबार कराने के लिए प्रशिक्षण दिलाए जा रहे हैं।
Trending Videos