सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   On Maghi Purnima, devotees took a dip in the Gomti River.

Sultanpur News: माघी पूर्णिमा पर भक्तों ने गोमती में लगाई डुबकी

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 02 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
On Maghi Purnima, devotees took a dip in the Gomti River.
माघी पू​र्णिमा पर शहर के सीताकुंड घाट पर आदि गंगा गोमती में स्नान करते श्रद्धालु। स्रोत-गोमती म
विज्ञापन
सुल्तानपुर। माघी पूर्णिमा पर रविवार को श्रद्धालुओं ने आदि गंगा गोमती में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। सीताकुंड घाट पर दोपहर तक स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। भक्तों ने स्नान कर सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर पुरोहितों को खिचड़ी व गोदान किया।
Trending Videos


ग्रामीण अंचल के श्रद्धालु सुबह पांच बजे से जिला मुख्यालय स्थित सीताकुंड घाट पर पहुंचने लगे। घाट के दोनों तटों पर आदि गंगा गोमती में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। हिंदू धर्मशास्त्रों के मुताबिक भक्तों ने स्नान करने के बाद गोदान एवं अन्न दान के कर्मकांड पूरे किए। मंदिरों में भी विविध धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। उधर, गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन की अगुवाई में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सफाई अभियान में डटे रहे। इसके साथ ही स्नान करने आए श्रद्धालुओं की व्यवस्था करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमदान अभियान में संरक्षक रतन कसौधन, मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी, मुन्ना सोनी, राकेश सिंह, सेनजीत कसौधन, रामू सोनी, अजय प्रताप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed