{"_id":"697fbab78073c6c1ad0c80e7","slug":"the-country-has-been-saved-by-the-sacrifices-of-great-men-shantanu-maharaj-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-149344-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों की कुर्बानियों से बचा है देश : शांतनु महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों की कुर्बानियों से बचा है देश : शांतनु महाराज
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
आचार्य शांतनु महाराज, प्रवाचक।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि इस देश को गालबजाऊ नेताओं ने नहीं, बल्कि महापुरुषों की कुर्बानियों से बचा है। वे रविवार की शाम शहर के पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित शौर्यगाथा कार्यक्रम में व्यास पीठ से सभा को संबोधित कर रहे थे।
राष्ट्र चिंतन से जुड़े इस कार्यक्रम में उन्होंने देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले नाम-अनाम शहीदों व महापुरुषों को याद किया। इस देश में तमाम समझौते कर ऐसे बड़े अपराध किए गए जोकि अनावश्यक और अनुपयुक्त थे। देश विभाजन की विभीषिका को याद कर वे द्रवित हो गए। कहा कि देश का बंटवारा पाप था। बॉलीवुड में क्षत्रिय और ब्राह्मण को गलत ढंग से पेश कर मुस्लिम परस्ती का नैरेटिव सेट किया गया।
उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर में दुर्गापूजा बहुत अच्छी होती है, लेकिन पंडालों में शराब पीकर नृत्य ये हमें स्वीकार नहीं है। उन्होंने राणा प्रताप, शिवाजी, अहिल्याबाई, वीर बालक दुद्धा, हकीकत राय, नानक, गुरु तेग बहादुर, गुरु गोविंद सिंह महाराज व उनके साहबजादों, रानी लक्ष्मीबाई, आजाद भगत सिंह आदि के बलिदान और त्याग को विभिन्न प्रसंग सुनाकर याद किया। सभा के अंत में वंदेमातरम और भारत माता की आरती की गई।
इस मौके पर आयोजक आशीष सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, शशि प्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, शिक्षक नेता रणवीर सिंह , संतोष प्रतापगढ़ी, वीर बहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Trending Videos