सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   2.23 lakh notices disposed of, hearing completed

Sultanpur News: 2.23 लाख नोटिस का किया निपटारा, सुनवाई पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
2.23 lakh notices disposed of, hearing completed
 कुड़वार बूथ पर मतदाताओं का साक्ष्य अपडेट करते बीएलओ। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद जारी किए गए 3.71 लाख नोटिस की सुनवाई तकरीबन पूरी हो गई है। बृहस्पतिवार तक सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने 2.23 लाख नोटिस को निपटारा कर दिया है। स्थिति को देखते हुए समय के पहले नोटिस निस्तारित होने के आसार हैं।
Trending Videos

सुनवाई पूरी होने के बाद सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की ओर से मतदाताओं से साक्ष्य लिए जा रहे हैं। बीएलओ पोर्टल पर अपडेट किए गए साक्ष्यों का भी सत्यापन कर रहे हैं। साक्ष्य नहीं देने वाले मतदाताओं से जरूरी अभिलेख बीएलओ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंभुआ के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सत्यापन में साक्ष्य सही मिलने पर पोर्टल पर संस्तुति की जा रही है। मतदाता सीधे भी कार्यालय में साक्ष्य दे रहे हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उपजिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि 27 मार्च तक नोटिस का निस्तारण पूरा हो जाएगा। इसके निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed