सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   48-bed Running Room Ready for Loco Pilots and Guards

Sultanpur News: लोको पायलटों व गार्ड के लिए 48 बेड का रनिंग रूम तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 12 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
48-bed Running Room Ready for Loco Pilots and Guards
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन पर लोको पायलटों और ट्रेन मैनेजर (गार्ड) के लिए 1.97 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रनिंग रूम बनकर तैयार हो गया है। 24 कमरों में 48 बेड की सुविधा वाले इस भवन के शुरू होने का इंतजार है।
Trending Videos


निर्माण पूरा होने के बाद अब इसे रेलवे प्रशासन को हस्तांतरित किया जाना है। लोको लॉबी में तैनात 397 रेलकर्मियों, 123 लोको पायलट, 160 सहायक लोको पायलट और 114 ट्रेन मैनेजर को इससे सीधा लाभ मिलेगा। लोको पायलट रवींद्र यादव ने बताया कि ड्यूटी समाप्त होने पर कर्मी लोको लॉबी से सीधे रनिंग रूम में विश्राम के लिए जाते हैं। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि जल्द ही रेल महाप्रबंधक की ओर से इसका शुभारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed