{"_id":"69da995611d011c185037216","slug":"uncontrolled-suv-collides-with-car-eight-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-153876-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अनियंत्रित एसयूवी कार से भिड़ी, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अनियंत्रित एसयूवी कार से भिड़ी, आठ घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ के बेदूपारा के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। -संवाद
विज्ञापन
लंभुआ। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बेदूपारा गांव के पास शुक्रवार देर रात बेकाबू एसयूवी डिवाइडर पार कर दूसरे लेन में सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह लोगों सहित कुल आठ यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लंभुआ पहुंचाया गया, जहां से दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना शुक्रवार रात 10:30 बजे हुई। कार में सवार सभी लोग आंध्र प्रदेश के निवासी थे और वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में आर. रामा देवी (53), आरएस रामकृष्णा प्रसाद (56), एम. सत्य कृष्णा (30), बी. देवी मोनिका (32) और एम. साई तेजस्वी (29) घायल हो गए। कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
एसयूवी में सवार लखनऊ निवासी अभिषेक (26) व ईशू यादव निवासी राजाजीपुरम, थाना तालकटोरा, लखनऊ घायल हो गए। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है।
जानलेवा हमले का आरोपी है एसयूवी सवार एक घायल
लंभुआ। पुलिस की जांच में पता चला है कि जिस एसयूवी में हादसे के बाद मादक पदार्थ मिला है, उस वाहन का इस्तेमाल सवा साल पहले लखनऊ में हुए जानलेवा हमले में किया गया था। दुर्घटना में घायल ईशू यादव मुख्य आरोपी रहा है। लखनऊ के तालकटोरा के सी ब्लॉक राजाजीपुरम निवासी नंदू देवी ने स्थानीय कोतवाली में 27 दिसंबर 2024 की घटना बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि घटना के दिन आरोपी ईशु व उसके साथियों ने नंदू देवी व उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया था। इसी वाहन से वारदात को अंजाम दिया था। (संवाद)
एसयूवी में मिला 6.50 किग्रा. मादक पदार्थ, दो गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने शनिवार देर शाम मीडिया को बताया कि एसयूवी में 6.50 किग्रा. गांजा मिला है। एसयूवी पर सवार लखनऊ के राजाजीपुरम थाना तालकटोरा निवासी ईशू यादव व अभिषेक अग्निहोत्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Trending Videos