सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   700 Consumers Booked, Did Not Receive Cylinders

Sultanpur News: 700 उपभोक्ताओं की बुकिंग, नहीं मिला सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
700 Consumers Booked, Did Not Receive Cylinders
बंद पड़ी एजेंसी।
विज्ञापन
कादीपुर। घरेलू गैस आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी पटरी पर नहीं लौट सकी है। कादीपुर कस्बे की भारत गैस एजेंसी पर करीब 700 उपभोक्ताओं ने बुकिंग कराई, लेकिन बृहस्पतिवार को एक भी उपभोक्ता को गैस सिलिंडर नहीं मिल सका। सिलिंडर भरा ट्रक नहीं पहुंचने के कारण एजेंसी का शोरूम दिनभर बंद रहा। सिलिंडर की आस में पहुंचे उपभोक्ता मायूस होकर लौट गए।
Trending Videos

बृहस्पितवर को गैस सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को एजेंसी पर ताला लटका मिला। अनिल कुमार, जटाशंकर, राम केवल और सुरेश कुमार समेत कई लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले बुकिंग कराई थी लेकिन निर्धारित दिन पर सिलिंडर नहीं मिला। उपभोक्ताओं ने पूर्ति विभाग के कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। एजेंसी संचालक आनंद प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि लगभग 700 उपभोक्ताओं की बुकिंग लंबित है। इसमें पुरानी बुकिंग भी है। दो ट्रक सिलिंडर की आवश्यकता है। 25 मार्च को जो लोड आया था, उसे वितरित कर दिया गया है। नया लोड आने पर बुकिंग क्रम के आधार पर सिलिंडर दिए जाएंगे।
इनसेट-
कमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित
लंभुआ। एलपीजी की कमी का असर रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ रहा है। कलामनगर स्थित जेपी रेस्टोरेंट के संचालक जयशंकर त्रिपाठी ने बताया कि कमर्शियल गैस की आपूर्ति ठप होने से कई दिनों तक रेस्टोरेंट बंद रखना पड़ा। वहीं, अटलनगर के संचालक बबलू यादव ने बताया कि अधिक ईंधन वाली मिठाइयों का निर्माण बंद करना पड़ा है। होटल संचालक रवि मोदनवाल ने बताया कि अब कोयला भट्ठी के सहारे काम चलाना पड़ रहा है।

नहीं मिल पा रही स्टॉक की जानकारी
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि ग्रामीण एजेंसियों पर गैस का लोड कम आ रहा है। इस कारण स्टॉक और भंडारण की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। यही कारण है कि लोग सिलिंडर नहीं पा रहे हैं। उपभोक्ता अपनी शिकायत 9120098526 नंबर पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed