{"_id":"69ceb4b2e4485c4c96022dae","slug":"devotees-throng-vijethua-dham-on-hanuman-janmotsav-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-153271-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हनुमान जन्मोत्सव पर विजेथुआ धाम में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हनुमान जन्मोत्सव पर विजेथुआ धाम में उमड़े श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सूरापुर विजेथुआ धाम पर हनुमान जी को भोग लगाते पुजारी। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
सूरापुर/भदैंया। हनुमान जन्मोत्सव पर बृहस्पतिवार को पौराणिक धर्मस्थल विजेथुआ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से श्रद्धालुओं की दर्शन के लिए कतारें लग गईं। दर्शन-पूजन का सिलसिला रात तक चलता रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत लोकगायक राहुल पांडेय रमन ने अपने भजन हनुमान विजेथुआ वासी तोहरी महिमा न्यारी हो से की, जिसे सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। इसके बाद कंहवा पे जनमे राम हो, कंहवा पे जनमे श्याम हो जैसे सोहर ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर में बजरंगबली को 51 किग्रा. के लड्डू का भोग अर्पित किया गया। इस मौके पर अतिथियों का सम्मान किया गया। विजेथुआ धाम सेवा समिति के संरक्षक विवेक तिवारी के संरक्षण और रितेश दूबे के संयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश सहित सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं बजरंगबली का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया। शाम छह बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ दीपोत्सव का शुभारंभ हुआ। दीपों की रोशनी से पूरा मकरी कुंड सरोवर और मंदिर परिसर जगमगा उठा।
उधर, भदैंया के धनीपुर गांव में बृहस्पतिवार को हनुमान मंदिर प्रांगण में बुधवार सुबह से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। भक्तों ने विशेष रूप से पीपल के पत्ते पर श्रीराम लिखकर प्रभु को अर्पित किया। बृहस्पतिवार को हवन-पूजन के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। आयोजक मंडल ने बताया कि शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य राममिलन पांडेय, पूर्व प्रधान विंदेश्वरी पांडेय, अरविंद पांडेय, रामचंद्र पांडेय, पंकज मिश्र, नरेंद्र कुमार, लालमणि, भोलू, सुरेश सरोज, अमर बहादुर, राजेंद्र सरोज, रमाकांत आदि मौजूद रहे।
कस्बे में रही भंडारे की धूम
दोस्तपुर/धम्मौर। हनुमान जन्मोत्सव पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक निजी विद्यालय परिसर में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया। शिव मंदिर, बभनैया पूरब में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। डाकखाना गली में भक्ति गीतों के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। पुरानी सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर में श्रवण व अलका जायसवाल ने भजन प्रस्तुत किए।
मंदिर समिति अध्यक्ष राजेश जायसवाल की तरफ से भंडारा हुआ। नई बाजार में आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धम्मौर के महेशरगंज स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से पूजन-अर्चन शुरू हुआ। शाम भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि भारत भूषण सिंह, अशोक सिंह, लाल दूबे, मनीष सिंह, राम अचल यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। विवेकनगर के मंदिर में बुधवार से शुरू रामचरित मानस का पाठ बृहस्पतिवार को समाप्त हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक हवन किया। शाहगंज, शास्त्रीनगर, डाकखाना चौराहा सहित अन्य जगहों पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन हुआ।
Trending Videos