सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   73.36 crore will give impetus to development

Sultanpur News: 73.36 करोड़ से विकास को देंगे धार

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 06 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
73.36 crore will give impetus to development
नगर पालिका बोर्ड बैठक को संबो​धित करते पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल। स्रोत-नगर पालिका  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर पालिका परिषद की वित्तीय वर्ष 2026-27 की बोर्ड बैठक बुधवार को आयोजित हुई, जिसमें करीब 73.36 करोड़ रुपये का बजट ध्वनिमत से पास कर दिया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा पेश किया।
Trending Videos

नगर पालिका सभाकक्ष में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में चार प्रमुख एजेंडों पर चर्चा हुई। इनमें वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट, नामांतरण शुल्क, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था व केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रस्ताव शामिल रहे। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि प्रस्तावित बजट में अनुमानित आय 73.36 करोड़ रुपये आंकी गई है। पिछले वित्तीय वर्ष की 33 करोड़ रुपये की अवशेष धनराशि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि नए बजट में शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएं शामिल की गई हैं। पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने, मार्ग प्रकाश, सड़कों के निर्माण, मरम्मत व जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जल संचयन के तहत झील संरक्षण कार्यक्रम, नगरीय झील-तालाब-पोखर संरक्षण योजना और नगरीय पेयजल कार्यक्रम (जिला योजना) को लागू किया जाएगा।
शहर में नए पार्कों का निर्माण भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत भी विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज, सभासद संजय कप्तान, प्रवीण मिश्र, भैयादीप सिंह, मो. जाहिद, गिरीश मिश्र, दिनेश चौरसिया, विजय कुमार जायसवाल, रमेश सिंह, अफजल अंसारी समेत कुल 32 सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed