{"_id":"6a00c833cd5656d8950c4c8f","slug":"aadhaar-pan-number-and-bank-passbook-are-not-required-for-the-house-count-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-155968-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मकान गणना में आधार, पैन नंबर और बैंक पासबुक की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मकान गणना में आधार, पैन नंबर और बैंक पासबुक की जरूरत नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 10 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जनगणना के पहले फेज में मकान गणना के दौरान लोगों को आधार, पैन नंबर व बैंक पास बुक नहीं देना होगा। 22 मई से प्रगणकों की शुरू होने वाली मकान गणना को देखते हुए अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। मकान गणना के दौरान साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिकारी सक्रिय हो गए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक प्रगणकों की ओर से की जाने वाली मकान गणना के दौरान परिवार की संख्या, मकान का विवरण, पानी, लाइट आदि स्रोत के प्रश्न ही प्रगणकों की ओर से पूछे जाएंगे। जिला जनगणना अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह ने बताया कि प्रगणकों की गणना में मोबाइल नंबर भी आवश्यक नहीं होगा। मोबाइल नंबर का प्रयोग केवल मकान की स्वगणना में ओटीपी के लिए किया जाता है। गणना के दौरान लोग चाहें तो अपना मोबाइल नंबर बता सकते हैं, लेकिन आवश्यक नहीं है।
गणना में पूरी सावधानी निदेशालय की ओर से बरती गई है। इधर, चौथे दिन भी स्वगणना जारी रही। चौथे दिन रविवार को विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने पोर्टल पर अपना विवरण भरा। इसमें खेल, विभिन्न संगठनों के लोग शामिल रहे। सोमवार को न्यायिक क्षेत्र की ओर से स्वगणना करने का दिन निर्धारित किया गया है।
Trending Videos