{"_id":"6a0387a94047caf21304c994","slug":"five-cattle-smugglers-arrested-jaisinghpur-police-station-in-charge-suspended-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-156130-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पांच पशु तस्कर गिरफ्तार, जयसिंहपुर कोतवाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पांच पशु तस्कर गिरफ्तार, जयसिंहपुर कोतवाल निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 13 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली में पकड़े गए पशु तस्करी के आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जयसिंहपुर/सेमरी बाजार। बौरा माधवपुर गांव के पास सोमवार को खेत में 24 गोवंशों के शव फेंके जाने के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मिश्र को निलंबित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
सेमरी बाजार चौकी अंतर्गत बौरा माधवपुर में सोमवार को हुई इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद जयसिंहपुर कोतवाली की कमान उप निरीक्षक विवेक कुमार राय को दी है। जयसिंहपुर कोतवाली के अपराध निरीक्षक सूबेदार यादव का तबादला दोस्तपुर थाने कर दिया गया।
दोस्तपुर के अपराध निरीक्षक अवनेश कुमार यादव को अस्वस्थता के चलते पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई के बाद मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जयसिंहपुर पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्थित सराय नौरंग अंडरपास के पास दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक वृज नरायन सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पशु तस्करी में शामिल आरोपी
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सराय नौरंग अंडरपास के निकट से मंगलवार को पकड़े गए आरोपियों में चांदबाबू निवासी मूंगर, गोसाईगंज, मो. नूरुल व मुजस्सम निवासीगण तियरी, गोसाईगंज, वकील व असगर अली निवासीगण हसनपुर, बंधुआकला शामिल हैं। उप निरीक्षक प्रेमनारायण राजपूत ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 25 रस्सियां व एक आधार कार्ड मिला है।
पूछताछ में गो-तस्करी से जुड़े कई अहम सुराग भी मिले हैं। इस पर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी वकील के खिलाफ कोतवाली नगर में गोवध निवारण अधिनियम के तहत पहले से दो मामले दर्ज हैं। मुजस्सम पर चार आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। संवाद
Trending Videos