{"_id":"6a0383651926d12d6308d071","slug":"inspector-present-in-azad-murder-case-due-to-courts-strictness-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-156138-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आजाद हत्याकांड में कोर्ट की सख्ती पर इंस्पेक्टर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आजाद हत्याकांड में कोर्ट की सख्ती पर इंस्पेक्टर हाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 13 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड में एनबीडब्ल्यू पर चल रहे अभियोजन गवाह इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन सिंह मंगलवार को एफटीसी द्वितीय स्वतंत्र प्रकाश की अदालत में हाजिर हुए। जज के अवकाश पर होने की वजह से मामले में साक्ष्य की कार्यवाही बाधित रही। मामले में साक्ष्य पर सुनवाई के लिए 18 मई की तारीख तय की गई है।
कोतवाली देहात के भुलकी चौराहे के पास छह अगस्त 2023 को स्थानीय थाने के निवासी अधिवक्ता आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक अधिवक्ता के पिता मो.सलीम ने आरोपी इकरामुद्दीन समेत अन्य के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में आरोपियों के खिलाफ एफटीसी द्वितीय की कोर्ट में ट्रायल चल रहा है।
मुख्य आरोपी ईनामी सिराज अहमद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ विचारण जारी है। मामले में लगभग सभी अभियोजन साक्षियों की गवाही पूरी हो चुकी है। वर्तमान में अमेठी जिले मे तैनात साक्षी इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन सिंह के हाजिर नहीं होने की वजह से कई पेशियों से ट्रायल बाधित चल रहा है।
Trending Videos