{"_id":"6a0384c5dc7104a49a01a2be","slug":"the-sun-made-people-miserable-the-humidity-also-increased-the-discomfort-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-156129-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: धूप ने किया बेहाल, उमस ने भी बढ़ाई बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: धूप ने किया बेहाल, उमस ने भी बढ़ाई बेचैनी
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 13 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बढ़ती गर्मी अब लोगों की दिनचर्या पर असर डालने लगी है। मंगलवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। उमस के चलते लोग पसीने से तरबतर रहे।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि अगले 24 घंटे तक मौसम साफ रहने और तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर तक गर्मी का असर काफी बढ़ गया। उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।
दोपहर में बाहर निकले लोग धूप से बचने के लिए छाता, गमछा और टोपी का इस्तेमाल करते नजर आए। रिक्शा चालक, ठेला लगाने वाले और दिहाड़ी मजदूरों को काम के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ी। बाजारों में भी दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी।
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत में भी इजाफा हुआ है। घरों में एसी, कूलर और पंखे लगातार चलने से कई इलाकों में स्थानीय स्तर पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। उमस के कारण रात में भी लोग देर तक जागने को मजबूर रहे।
अस्पतालों में बढ़े डिहाइड्रेशन और सिरदर्द के मरीज
भीषण गर्मी का असर स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में सिरदर्द, थकान, कमजोरी और शरीर में पानी की कमी की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक डिहाइड्रेशन के मामले सामने आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. आरपी द्विवेदी ने लोगों को तेज धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है।
Trending Videos