{"_id":"6a03844fbe55b2c6010e90dc","slug":"rajkumar-who-saved-the-lives-of-three-teenagers-received-the-child-bravery-award-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-156100-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीन किशोरों की जान बचाने वाले राजकुमार को मिला ‘बाल वीरता पुरस्कार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीन किशोरों की जान बचाने वाले राजकुमार को मिला ‘बाल वीरता पुरस्कार’
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 13 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजकुमार को सम्मानित करते डीएम व एसपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोसाईंगंज क्षेत्र के अर्जुनपुर बेलहरी गांव के पास गोमती में डूब रहे तीन किशोरों की जान बचाने वाले राजकुमार निषाद (13) को मंगलवार को ‘बाल वीरता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने राजकुमार को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया।
पांच मई को अर्जुनपुर बेलहरी गांव निवासी तीन किशोर मछली पकड़ने के लिए गोमती नदी किनारे गए थे। इस दौरान नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पास में भैंस चरा रहे रामलाल के पुत्र राजकुमार निषाद ने बच्चों को डूबता देख बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी।
राजकुमार ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक-एक कर तीनों किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसकी बहादुरी से तीनों बच्चों की जान बच गई। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने राजकुमार के साहसिक कार्य की सराहना की। सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राजकुमार जैसे बच्चों के साहसिक कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
Trending Videos