{"_id":"69c579058691da011f0c8868","slug":"adolescent-girls-will-receive-free-vaccinations-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-152797-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: किशोरियों को लगेगा निशुल्क टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: किशोरियों को लगेगा निशुल्क टीका
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर / कूरेभार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर में बृहस्पतिवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) क्वाड्रीवैलेंट वैक्सीन अभियान का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। अभियान की शुरुआत टीका दियरा की एक 14 वर्षीय किशोरी को पहला टीका लगाकर की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल (ग्रीवा) कैंसर से बचाव का एक प्रभावी माध्यम है। यह टीका 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सीएचसी पर बुधवार, शनिवार और रविवार को छोड़कर अन्य सभी दिनों में निशुल्क लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री की यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और गरीब परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी तथा इससे महिलाओं में होने वाले लगभग 40 प्रतिशत सर्वाइकल और गर्भाशय कैंसर से होने वाली मृत्यु को रोका जा सकेगा।
कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश मिश्रा, डॉ. सैयद अकील अहमद, डॉ. बिंदु यादव, अंकित मिश्रा तथा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव मौजूद रहे। वहीं, कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजमणि मौर्या व सीएचसी अधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने किया।
कार्यक्रम के तहत 14 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली बालिकाओं को टीका लगाया गया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले कैंसरों में एक प्रमुख कारण है और एचपीवी वैक्सीन इसके खिलाफ एक प्रभावी सुरक्षा कवच का काम करता है। वैक्सीन लगाने के बाद बालिकाएं भविष्य में संक्रमण से काफी हद तक सुरक्षित रहती हैं।
Trending Videos