{"_id":"69c656b5a1fc78f961045953","slug":"video-saltanapara-ma-bthalta-masama-sa-bugdhha-kasana-ka-cata-fasal-bcana-ma-jata-ananathata-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में बदलते मौसम से बढ़ी किसानों की चिंता, फसल बचाने में जुटे अन्नदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में बदलते मौसम से बढ़ी किसानों की चिंता, फसल बचाने में जुटे अन्नदाता
सुल्तानपुर के मोतिगरपुर क्षेत्र में मार्च माह के अंतिम दिनों में अचानक बदले मौसम के मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और मौसम विभाग की बारिश व तेज हवा की संभावना की चेतावनी के बाद किसान अपनी तैयार फसलों को सुरक्षित करने में जुट गए हैं।
क्षेत्र में गेहूं की अगेती फसल लगभग पककर तैयार है, वहीं कई किसानों की जौ और सरसों की फसल कटकर खेतों में मड़ाई के लिए रखी हुई है। ऐसे में संभावित बारिश से इन फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। किसान फसलों को तिरपाल से ढंकने और सुरक्षित स्थानों पर रखने का प्रयास करते नजर आए।
किसान राम कृपाल, शैलेंद्र पांडेय, राधेश्याम वर्मा, संजय वर्मा, राजेश वर्मा और हौसिला यादव ने बताया कि अगर मौसम एक-दो दिन में हल्की बूंदाबांदी के बाद साफ हो जाता है तो ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन तेज हवा और बारिश होने पर कटी फसल भीग सकती है और खेत में खड़ी गेहूं की फसल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।