{"_id":"69c57be2da7af4db190570b1","slug":"pumps-remained-crowded-throughout-the-day-and-people-returned-disappointed-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-152795-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पंपों पर दिन भर रही भीड़, मायूस होकर लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पंपों पर दिन भर रही भीड़, मायूस होकर लौटे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
शहर के बस स्टेशन स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए लगी भीड़। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर के बाद अब पेट्रोल व डीजल की मांग बढ़ने लगी है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार को भारी अव्यवस्था दिखी। सीमित पेट्रोल और डीजल के बीच लोगों की भीड़ हावी रही।
ग्रामीण क्षेत्र के कुछ पंपों पर स्टॉक खत्म होने के बारे में बताया गया। देर शाम तक लोग पेट्रोल-डीजल आने का इंतजार करते रहे। अंत में उन्हें निराश लौटना पड़ा। पूर्ति विभाग के अधिकारियों के पास लोग दिन भर शिकायतें करते रहे लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
जिले में 100 से अधिक डीजल-पेट्रोल पंप संचालित हैं। एक पंप संचालक के अनुसार गत दो दिनों में मांग बढ़ने से 30 पंपों का स्टॉक खत्म हो गया जो लोड आ भी रहा है। वह पांच से छह घंटे में खत्म हो जा रहा है। मांग के अनुरूप पंपों पर पर्याप्त भंडारण व वितरण की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। बताया कि कंपनियों ने भी बिना एडवांस भुगतान के सप्लाई देने पर रोक लगाई है। भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था भी पैदा हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा समस्या है। दूसरी ओर पूर्ति विभाग जिले में पर्याप्त स्टॉक व लोड होने का दावा कर रहा है।
पुराना स्टॉक खत्म, नए का इंतजार
धम्मौर /मोतिगरपुर। धम्मौर कस्बे के निकट स्थित पंप पर बृहस्पतिवार को पेट्रोल खत्म होने की नोटिस लगा दी गई। मोतिगरपुर के ढेमा स्थित पंप संचालक वीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि स्टॉक बुधवार शाम को समाप्त हो गया। गोपालपुर बड़ागांव स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर कन्हैया ने बताया कि बुधवार शाम को लोड खत्म हो गया।
हेमनापुर में पंप पर हुई कहासुनी
वलीपुर। हेमनापुर पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार को अव्यवस्था के बीच कुछ लोगों की पंप कर्मियों से कहासुनी भी हुई। लोगों के बीच बचाव से मामला शांत हुआ। स्थानीय ग्रामीण संतोष कुमार, राहुल यादव, बृजेश वर्मा, अमन ने बताया कि उन्हें पेट्रोल-डीजल नहीं मिल सका। शिकायत करने के बाद विभागीय स्तर पर कोई अधिकारी यहां जांच करने नहीं पहुंचा।
भीड़ के आगे नहीं बच सकेगा स्टॉक
कूरेभार। स्थानीय कस्बे के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप पर लोग डिब्बा लेकर डीजल लेने पहुंचे। एक पेट्रोल पंप मैनेजर जितेंद्र ने बताया कि छह हजार लीटर डीजल व छह हजार लीटर पेट्रोल रात में आया था। भीड़ इस कदर है कि स्टॉक जल्द ही समाप्त हो जाएगा।
कादीपुर के कई पेट्रोल पंप खाली
कादीपुर। सुल्तानपुर, चांदा सड़क पर स्थित पेट्रोल पंप, बरवारीपुर, गौराबीबीपुर, बुढ़ाना व मालापुर में स्थित पेट्रोल पंपों पर भी बृहस्पतिवार को पेट्रोल व डीजल समाप्त था। कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप के प्रबंधक राम सजीवन यादव ने बताया कि स्टॉक समाप्त हो गया। बृहस्पतिवार देर शाम तक लोड आने की संभावना है।
टैंकर पहुंचने का इंतजार
दोस्तपुर/चांदा। दोस्तपुर के बभनैया पूरब चौराहे की पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार को पेट्रोल-डीजल खत्म रहा। दिन भर लोग इंतजार करते रहे। पंप संचालक अजय शुक्ल ने बताया कि स्टॉक खत्म है। टैंकर देर रात आने की उम्मीद है। चांदा कस्बे के आसपास पेट्रोल पंप पर भी बृहस्पतिवार को स्टॉक खत्म रहा।
पेट्रोल-डीजल नहीं देने वाले पंप संचालकों पर होगी कार्रवाई
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि पेट्रोल पंपों का निरीक्षण चल रहा है। स्टॉक होने पर यदि पंप संचालक पेट्रोल-डीजल नहीं देगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोग कंट्रोल रूम के 7800900041, 9696282871 व उनके 9120098526 नंबर पर किसी भी समय सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Trending Videos