{"_id":"69b6f58c13cc949e410c9f32","slug":"after-the-exams-are-over-there-is-a-race-to-learn-something-new-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-152093-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब कुछ नया सीखने की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब कुछ नया सीखने की होड़
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बोर्ड की परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब युवाओं का रुझान शॉर्ट टर्म स्किल पाठ्यक्रमों की ओर बढ़ने लगा है। परिणाम आने में करीब दो महीने का समय लगने के कारण छात्र इस अवधि का उपयोग कुछ नई स्किल सीखने की कोशिश में करना बेहतर मान रहे हैं। जिले में कंप्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग, टैली, मोबाइल रिपेयरिंग और डिजिटल स्किल से जुड़े एक से तीन माह के कई प्रशिक्षण कोर्स उपलब्ध हैं। इन कोर्सों के लिए निजी प्रशिक्षण संस्थानों में आवेदन शुरू हो गए हैं और छात्रों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रशिक्षण केंद्रों के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद हर साल इस अवधि में युवाओं का रुझान ऐसे पाठ्यक्रमों की ओर बढ़ा है।
जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी का कहना है कि परिणाम आने तक का समय विद्यार्थियों के लिए काफी अहम होता है। यदि इस दौरान छात्र कोई तकनीकी या संचार कौशल सीख लेते हैं तो आगे की पढ़ाई और रोजगार के अवसरों में उन्हें फायदा मिलता है। खासकर कंप्यूटर और कम्युनिकेशन से जुड़े कोर्स आज के समय में बेहद उपयोगी माने जाते हैं।
इंटर की छात्रा शायना बानो ने बताया कि उन्होंने कंप्यूटर कोर्स के लिए प्रशिक्षण केंद्र से संपर्क किया है,जिससे खाली समय का सही उपयोग हो सके। छात्र प्रिंस ने बताया कि वह इंग्लिश स्पीकिंग और अकाउंटिंग कोर्स करने की तैयारी कर रहे हैं। कॅरिअर काउंसलर संदीप मिश्रा का कहना है कि युवाओं को बोर्ड परीक्षा के बाद के खाली समय का सदुपयोग करना चाहिए। शॉर्ट टर्म स्किल कोर्स न सिर्फ ज्ञान बढ़ाते हैं, बल्कि भविष्य की राह भी आसान बनाते हैं। जिले के कई प्रशिक्षण संस्थानों में एक से तीन माह की अवधि वाले कोर्स संचालित हो रहे हैं। कुछ केंद्रों ने ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की है।
युवाओं की पहली पसंद यह पाठ्यक्रम
कंप्यूटर बेसिक व टैली
इंग्लिश स्पीकिंग
मोबाइल रिपेयरिंग
डिजिटल मार्केटिंग
डाटा एंट्री व ऑफिस ऑटोमेशन
Trending Videos