सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Six injured in firing over land dispute, SO suspended

Sultanpur News: जमीन के विवाद में फायरिंग छह घायल, एसओ निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 15 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Six injured in firing over land dispute, SO suspended
 अखंडनगर के कल्याणपुर गांव में हमले में शामिल लोग। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
अखंडनगर। कल्यानपुर गांव में रविवार को जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर असलहे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक पक्ष के संजय यादव (25) घायल हो गए।
Trending Videos


लाठी से हुए हमले में संजय की मां शोभावती (50), बहन रोशनी (24), प्रांकुश यादव (18), कमलेश (42), विपुल यादव (16) घायल हो गए। घायलों को अखंडनगर सीएचसी से अंबेडकरनगर के टांडा स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। एसपी ने अखंडनगर थानाध्यक्ष व सीओ कादीपुर पर लापरवाही बरतने के आरोप में अपर पुलिस अधीक्षक को जांच सौंपी है। अखंडनगर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्यानपुर निवासी जिलाजीत यादव के मुताबिक उनका पड़ोसी अरविंद यादव से जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि उसी विवाद में रविवार सुबह नौ बजे अरविंद यादव, अमन यादव, आनंद यादव के साथ रतनपुर (मैरवा) अखंडनगर निवासी व उप्र बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राणा अजीत प्रताप सिंह, उनके पुत्र अभिजीत सिंह, अरूण सिंह, चंदीपुर निवासी सतीश सिंह, अमित सिंह, अंबेडकरनगर के नेमपुर निवासी हलचल तिवारी कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ पिस्टल, रिवाल्वर व लाठी लेकर उनके घर पर पहुंचे।

आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनके परिवार पर हमला कर दिया। लाठी से घरवालों को पीटा। दहशत फैलाने के लिए पिस्तौल से कई राउंड फायरिंग भी की। एक गोली उनके भतीजे संजय की कमर के नीचे लगी। विपक्षियों के हमले में संजय की मां शोभावती, बहन रोशनी, प्रांकुश, कमलेश, विपुल घायल हो गए। ग्रामीणों ने अखंडनगर पुलिस को सूचना दी।

एसपी चारू निगम देर शाम घटनास्थल पर पहुंची। बताया कि दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर अखंडनगर थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सीओ कादीपुर पर भी लापरवाही का आरोप है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नौ नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हमले के आरोपी पूर्व अध्यक्ष राणा अजीत प्रताप सिंह को पुलिस ने रविवार देर शाम पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लखनऊ टोल प्लाजा के पास से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि उन्हें हिरासत में लिए जाने की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed