{"_id":"69b6f53f1ae6e786a0086a4d","slug":"otp-changes-after-booking-causing-consumer-distress-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-152117-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बुकिंग के बाद बदल रही ओटीपी, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बुकिंग के बाद बदल रही ओटीपी, उपभोक्ता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
कादीपुर गैस एजेंसी पर लगी भीड़। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में सिलिंडर की होम डिलीवरी बंद होने से लोग एजेंसी के बाहर कतार लगा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र की बुकिंग अवधि 45 दिन होने से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के सामने अधिक समस्या खड़ी हो गई है। उपभोक्ताओं को पांच दिन बाद भी डिलीवरी नहीं मिल रही है। मेसेज के माध्यम से ओटीपी बदल दी जा रही हैख्उ जिससे पभोक्ता परेशान हो गए हैं। सिलिंडर की बढ़ी डिमांड के बीच रविवार को अधिकांश गैस एजेंसी संचालकों ने छुट्टी मनाई। ऐसे में सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश होकर घर लौटना पड़ा।
शहर के सिविल लाइन स्थित एजेंसी दिन भर बंद रही। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी संचालित एजेंसियों का यही हाल रहा। उपभोक्ता दिन भर पूर्ति विभाग के अधिकारियों के फोन मिलाते रहे लेकिन उनके फोन नहीं उठे। शहर में रविवार को गैस एजेंसियां बंद रहीं। सिविल लाइन स्थित एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ता राम कुमार ने बताया कि 10 मार्च को बुकिंग कराया था। उनके पास एक ओटीपी का मेसेज आया था। 14 मार्च को एक दूसरा मेसेज मिला। उसमें ओटीपी बदल गई। रविवार को वह एजेंसी पहुंचे तो उन्हें ताला बंद मिला। एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ता अरविंद ने बताया कि बुकिंग कराने के बाद सिलिंडर नहीं मिला।
एजेंसी संचालक और कर्मियों ने अपने-अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिए। डिलीवरी ब्वॉय ने बताया कि डिमांड अधिक होने से एजेंसी संचालक ने होम डिलीवरी बंद कर दिया है। एजेंसी संचालकों के मुताबिक बिना डीएससी कोड के किसी को सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। कुछ एजेंसी संचालकों ने बताया कि होम डिलीवरी करने में कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए पूर्ति विभाग ने सख्ती बरती है। उपभोक्ताओं को एजेंसी व गोदाम से सिलिंडर देने की व्यवस्था की जा रही है।
कुड़वार में बंद रही दो एजेंसियां
कुड़वार। क्षेत्र में एचपी व इंडेन की दो एजेंसियां संचालित हैं। दोनों एजेंसियों से करीब 35 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। यहां से धनपतगंज, बल्दीराय, दूबेपुर ब्लॉक के उपभोक्ताओं को घरेलू गैस दी जाती है। रविवार को दोनों गैस एजेंसियां बंद रहीं।
एजेंसी पहुंचने पर भी नहीं हो सकी बुकिंग
फोटो संख्या- 09,10,45
कादीपुर। स्थानीय कस्बे में संचालित एजेंसी रविवार को खुली रही। यहां पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार रही। बगिया गांव निवासी बुजुर्ग सियाराम व शिवराम ने बताया कि सुबह छह बजे से खड़े हैं। बुकिंग नहीं हो पा रही है। एक सप्ताह से लकड़ी के चूल्हे से भोजन बन रहा है। दूल्हापुर निवासी सावित्री ने बताया कि सुबह आठ बजे वह पहुंच गईं। उनके मोबाइल पर ओटीपी नहीं आई। एजेंसी संचालक ने बताया कि केवाईसी नहीं हुई है।
कोयला भट्ठी से बना रहे मिठाई
लंभुआ। विवेकनगर मोहल्ले में मिठाई दुकानदार रवि मोदनवाल ने बताया कि कामर्शियल सिलिंडर मिलना बंद हो गया है। दुकान चलाने के लिए कोयला भट्ठी पर मिठाई तैयार कराई जा रही है।
दर्ज कराएं शिकायत, तत्काल होगी कार्रवाई
ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बुकिंग अवधि 45 दिन कर दी गई है। यदि किसी उपभोक्ता को गैस एजेंसी पर किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल पूर्ति विभाग पहुंचकर या फिर 9120098526 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
- जीवेश कुमार मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos