सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The first festival building in the district will be built at Katawan at a cost of Rs 1.41 crore

Sultanpur News: कटावां में 1.41 करोड़ से जिले में बनेगा पहला उत्सव भवन

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 15 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The first festival building in the district will be built at Katawan at a cost of Rs 1.41 crore
 दूबेपुर के कटावां गांव में उत्सव भवन के लिए ​चिह्नित भूमि। स्रोत- ग्राम पंचायत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अपने कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमकने वाली दूबेपुर की कटावां ग्राम पंचायत को एक और उपलब्धि मिली है। ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने के लिए उत्सव भवन बनेगा। इस भवन में ग्रामीण अपना वैवाहिक, धार्मिक सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। इन आयोजनों का ग्राम पंचायत की ओर से निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।
Trending Videos

शुल्क से मिलने वाली धनराशि से ग्राम पंचायत की ओर से उत्सव भवन की देखरेख के साथ शेष बची धनराशि से विकास कार्य कराए जा सकेंगे। उत्सव भवन से ग्राम पंचायत की निजी स्रोतों से आय में वृद्धि होगी। शासन के निर्देश पर पंचायतीराज विभाग ने ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगा था। पांच ग्राम पंचायतों का प्रस्ताव आया था। इसमें मानक पर सही पाए जाने पर निदेशालय ने दूबेपुर की कटावां ग्राम पंचायत का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन के बाद शासन ने उत्सव भवन के निर्माण के लिए 1.41 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है। जिले में कटावां पहली ऐसी ग्राम पंचायत होगी जहां उत्सव भवन बनेगा। प्रधान प्रतिनिधि रजनीश सिंह ने बताया कि उत्सव भवन के लिए ग्राम पंचायत के किनारे भूमि चिह्नित कर ली गई है। यहां आने-जाने के लिए मार्ग की व्यवस्था है।

किराये पर संचालित हो सकेगा उत्सव भवन

कटावां ग्राम प्रधान रिंकू सिंह ने बताया कि निर्माण के बाद विभाग के नियमों के मुताबिक उत्सव भवन का संचालन किया जाएगा। इसे विभाग संचालन के लिए पांच साल तक किराए पर दे सकता है। संचालक की ओर से आयोजनों का किराया लिया जाएगा।

ग्राम पंचायत की निजी स्रोत से बढ़ेगी आमदनी
जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने कहा कि कटावां के उत्सव भवन की स्वीकृति मिल गई है। ग्राम पंचायत को निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। इससे ग्राम पंचायत की निजी स्रोत से आमदनी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed