{"_id":"6967e41500387e1b3203d394","slug":"amethi-congress-district-president-gets-conditional-license-for-renewal-of-passport-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-148178-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पासपोर्ट नवीनीकरण की मिली सशर्त इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पासपोर्ट नवीनीकरण की मिली सशर्त इजाजत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष, अमेठी प्रदीप सिंघल की अर्जी पर एमपी-एमएलए कोर्ट ने बुधवार को उन्हें पासपोर्ट नवीनीकरण की सशर्त इजाजत दी है। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने प्रदीप सिंघल को पांच वर्षों के लिए पासपोर्ट नवीनीकरण की अनुमति दी है। अदालत ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष से जुड़े एक मुकदमे में 29 जनवरी व दूसरे में सुनवाई के लिए 30 जनवरी की तारीख तय की है।
तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंकने के आरोप में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, सह आरोपी राजीव लोचन तिवारी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल सहित अन्य के खिलाफ गौरीगंज कोतवाली में 29 जुलाई 2022 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में सुनवाई के लिए 29 जनवरी की तारीख तय की गई है।
वहीं, गौरीगंज कोतवाली के तत्कालीन प्रधान लेखक ने नौ अगस्त साल 2017 की घटना बताते हुए तत्कालीन कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने व विधि विरुद्ध तरीके से मार्ग जाम करने सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वादी ने योगेंद्र मिश्र, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल सहित कई लोगों को नामजद किया था। मामले में वादी को साक्ष्य के लिए तलब किया गया है। फिलहाल, वह गैर-हाजिर चल रहे हैं। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 30 जनवरी की तारीख तय की है। संवाद
Trending Videos