{"_id":"697fa01204ca1152b5000ae4","slug":"application-against-three-people-including-the-executive-engineer-of-pwd-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-149343-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता समेत तीन के खिलाफ अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता समेत तीन के खिलाफ अर्जी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत केंद्रीय जल शक्ति योजना के तहत पानी सप्लाई करने की टंकी का निर्माण कराने वाले ठेकेदार ने फर्जी शिकायत व मनमानी जांच का आरोप लगाते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सहित तीन लोगों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी पेश की है। इस संबंध में शनिवार को अदालत ने संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तारीख तय की है।
अमेठी जिले के जामो थाने के अमरबोझा-बरौलिया निवासी ठेकेदार आशुतोष सिंह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्राथमिकी दर्ज कराने व निष्पक्ष जांच की मांग के लिए अर्जी पेश की है। अभियोगी के आरोप के मुताबिक उन्होंने गौरीगंज ब्लाक के पठानपुर एवं भादर ब्लाक के संसारीपुर गांव में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पानी की टंकी बनाने का ठेका लिया है। उनके मुताबिक अपने फर्म के माध्यम से उनके जरिए दोनों स्थलों पर मानक के अनुसार निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बावजूद इसके कुछ मजदूरों को प्रलोभन देकर फर्जी शिकायतें कराई गईं।
अभियोगी के मुताबिक शिकायतों की जांच भी कराई गई। उसमें सब कुछ सही पाया गया। कुछ अन्य शिकायतें भी फर्जी तरीके से कराई गईं। उसे आधार बनाकर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के जरिये मनमानी जांच करने की वजह से सरकारी कार्य में बाधा बनाने का आरोप है। आशुतोष ने अधिशासी अभियंता के साथ दो अन्य लोगाें पर विरोधियों से मिलकर फर्जी शिकायतें कराकर उन्हें तमाम तरीकों से परेशान करने का आरोप लगाया है।
Trending Videos