सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Attempt to place Ambedkar statue on government land

Sultanpur News: सरकारी जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा रखने की कोशिश

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 09 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Attempt to place Ambedkar statue on government land
करौंदीकला क्षेत्र में सरकारी जमीन पर ध्वस्त किया गया निर्माण। 
विज्ञापन
करौंदीकला। खालिसपुर गोपालपुर ग्राम पंचायत के ताहिरपुर गांव में रविवार को सरकारी जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास के मामले ने रविवार को तूल पकड़ लिया। प्रशासन की ओर से प्रतिमा हटाने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
Trending Videos

गांव के कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए निर्माण शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही गांव के कुछ लोगों ने उपजिलाधिकारी उत्तम तिवारी से शिकायत की। आरोप लगाया कि प्रतिमा जिस जमीन पर लगाई जा रही है, वह सरकारी है और इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। राजस्व विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया। साथ ही हो चुके निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान प्रतिमा लगाने वाले पक्ष के ग्रामीणों की राजस्व कर्मियों व पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल, मामले को सुलझा लिया गया है। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दूबे ने बताया कि सरकारी जमीन पर प्रतिमा स्थापना की गई थी, जिसे हटवा दिया गया है, शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed