सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sonbhadra SOG arrested an innocent person, locals surrounded them

Sultanpur News: सोनभद्र एसओजी ने बेकसूर को पकड़ा, स्थानीय लोगों ने घेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 09 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sonbhadra SOG arrested an innocent person, locals surrounded them
पयागीपुर चौराहे पर मौजूद भीड़ को समझाते पुलिसकर्मी। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पयागीपुर चौराहे पर शनिवार रात सोनभद्र पुलिस की एक बड़ी चूक ने हंगामे का रूप ले लिया। हत्या के आरोपी की तलाश में सोनभद्र से आई एसओजी टीम ने सादी वर्दी में एक युवक को पकड़ लिया। जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश करते ही स्थानीय लोग भड़क गए और टीम को घेर लिया।
Trending Videos


करीब डेढ़ घंटे तक चौराहे पर हंगामा, नोकझोंक और धक्का-मुक्की चलती रही। कोतवाली नगर पुलिस ने लोगों को समझाया। युवक और टीम को लेकर कोतवाली नगर पहुंची। कोतवाली में जांच और कागजात के मिलान के बाद खुलासा हुआ कि जिस युवक को पकड़ा वह निर्दोष है। टीम जिस आरोपी की तलाश में टीम आई थी, उसकी लोकेशन और फोटो के मिलान में गलती हो गई थी। निर्दोष होने की पुष्टि के बाद एसओजी टीम ने युवक और उसके परिजनों से माफी मांगी, इसके बाद टीम लौट गई। टीम ने युवक से माफी मांगी और कहा- गलती हो गई, हम पुलिसवाले ऐसे ही पकड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब पौने नौ बजे करौंदीकला के रमसापुर निवासी चंदन मौर्य चौराहे के पास चाट की दुकान पर खड़े थे। तभी चार सदस्यीय एसओजी टीम ने उसे किनारे बुलाने लगी। चंदन के मना करने पर पुलिसकर्मियों ने जबरन पकड़ लिया और बल प्रयोग कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास करने लगे।

चंदन का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने पुलिस की गाड़ी के गेट पर दबोचकर सीने पर पैर रख दिया, जबकि अन्य उसे खींचते हुए गाड़ी में बैठाने का प्रयास करते रहे। यह देखते ही दुकानदार और राहगीर भड़क उठे। कुछ ही मिनट में लोग जुट गए और युवक को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों से उलझ पड़े। चौराहे पर जाम लग गया। भीड़ के बढ़ते दबाव के बीच एसओजी टीम खुद को घिरा देखकर कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक संदीप राय पुलिस बल के साथ पहुंचे और भीड़ को समझाने लगे। इसके बाद युवक और एसओजी टीम को कोतवाली नगर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed