{"_id":"6988dc7b255019e1330b91d4","slug":"motorcycle-collides-with-culvert-furniture-maker-dies-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-149788-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पुलिया से टकराई बाइक फर्नीचर मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पुलिया से टकराई बाइक फर्नीचर मिस्त्री की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार सीएचसी पर बिखलते मो. आजाद के परिवारीजन। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कूरेभार। कस्बे के जफरापुर लिंक मार्ग पर चमुरखा गांव के पास रविवार दोपहर बाइक सवार मोहम्मद आजाद (32) निवासी ढेसरुआ सड़क के किनारे बनी पुलिया से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार पहुंचाया, जहां डॉ. प्रियश दीक्षित ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही मोहम्मद आजाद की पत्नी फातमा व परिजन अस्पताल पहुंच गए और चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि मोहम्मद आजाद रोजगार के सिलसिले में दुबई में रहते थे। छह माह पहले ही घर लौटे थे। वे फर्नीचर बनाने का काम करते थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोहम्मद आजाद ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Trending Videos