सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Chip-based technology to curb electricity theft

Sultanpur News: चिप आधारित तकनीक से बिजली चोरी पर लगाम

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 09 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chip-based technology to curb electricity theft
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिजली खपत की सटीक निगरानी और चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम तेजी से स्मार्ट मीटर लगा रहा है। चिप आधारित इन मीटरों से हर कनेक्शन की खपत का डेटा रिकॉर्ड हो रहा है। जिससे विभाग को लाइनलॉस और अधिक लोड वाले क्षेत्रों की जानकारी तुरंत मिल रही है।
Trending Videos

जिले के पांच वितरण खंडों में करीब साढ़े चार लाख उपभोक्ता हैं। चरणबद्ध तरीके से सामान्य मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में लगभग 50 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई कनेक्शनों को प्रीपेड किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत की जानकारी समय-समय पर मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोड बढ़ते ही उपभोक्ता और विभाग को अलर्ट

स्मार्ट मीटर में लगा चिप आधारित सिस्टम बिजली खपत का लगातार विश्लेषण करता है। यदि किसी कनेक्शन पर निर्धारित लोड से अधिक खपत होती है तो उपभोक्ता और विभाग दोनों को अलर्ट संदेश मिल जाता है। समय रहते कार्रवाई करना आसान हो गया है और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है।

डेटा रिकॉर्ड करती है चिप
अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर में लगी चिप बिजली उपयोग का पूरा डेटा रिकॉर्ड करती है। इससे यह पता चल जाता है कि कहां निर्धारित भार से अधिक बिजली खर्च हो रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed