{"_id":"6988dbb0aa068b7cb50074a9","slug":"sultanpur-clinches-the-title-defeating-lucknow-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-149807-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सुल्तानपुर का खिताब पर कब्जा, लखनऊ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सुल्तानपुर का खिताब पर कब्जा, लखनऊ को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार के परवर गांव में वॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कूरेभार। परवर गांव में शनिवार को आयोजित रात्रि-दिन की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सुल्तानपुर ने लखनऊ को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। सुल्तानपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पहला सेट 25–23 और दूसरा सेट 25–20 से जीतकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
खिलाड़ियों के दमदार स्मैश और मजबूत डिफेंस ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। विजेता सुल्तानपुर टीम को 11 हजार रुपये नकद व शील्ड प्रदान की गई। उपविजेता लखनऊ टीम को 7 हजार रुपये नकद व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के सदस्य मिर्जा फरहान बेग और मिर्जा सिद्दीक बेग ने बताया कि प्रतियोगिता में बाराबंकी, अयोध्या, जयसिंहपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, आजमगढ़, लखनऊ और मेजबान परवर की टीमें शामिल रहीं।
पहले चरण में परवर-लखनऊ, सुल्तानपुर-आजमगढ़, बाराबंकी-प्रतापगढ़ और अयोध्या-जयसिंहपुर के बीच मुकाबले खेले गए। देर रात सुल्तानपुर और लखनऊ टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। मैचों में निर्णायक की भूमिका पूर्व खिलाड़ी मेराज खान ने निभाई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनूप संडा ने फीता काटकर किया। इस दौरान ग्राम प्रधान मिर्जा इकराम बेग, पूर्व प्रधान मिर्जा कमाल बेग सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Trending Videos