फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bamboo falls on HT line; power supply disrupted for three hours

Sultanpur News: एचटी लाइन पर गिरा बांस तीन घंटे ठप रही बिजली

Mon, 17 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 17 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bamboo falls on HT line; power supply disrupted for three hours
कोइरीपुर नगर पंचायत के पंतनगर मोहल्ले का जला ट्रांसफार्मर। स्रोत-मोहल्लावासी
भदैंया। स्थानीय उपकेंद्र को जाने वाली एचटी लाइन पर रविवार को बांस गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तीन घंटे तक लगभग 50 हजार की आबादी की परेशान रही। दोपहर 3:10 बजे भदैंया उपकेंद्र समेत दोमुहां, बभनगवां, सलाहपुर, भदैंया व पन्ना टिकरी फीडर बंद हो गया। जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


वितरण निगम के कर्मचारियों ने गिरे हुए बांस को हटाते हुए लाइन को दुरुस्त की। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों और मोहल्लों की बिजली गुल रही। प्रभावित क्षेत्रों में घरों और छोटे व्यवसायों पर सीधा असर पड़ा। लगभग छह बजे शाम आपूर्ति बहाल हुई तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता अशोक सिंह ने बताया कि उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने व एचटी लाइन के तार पर बांस गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी।
विज्ञापन


तीन दिन से खराब है ट्रांसफार्मर
चांदा। नगर पंचायत कोईरीपुर के पंतनगर मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर तीन दिनों से खराब है। मोहल्लेवासियों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना निगम को दी गई है। उपखंड अधिकारी विमलेश मौर्य ने बताया कि जल्द ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, 220 केवी पयागीपुर के यार्ड में लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से रविवार दोपहर तीन बजे तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति बाधित हो गई। कूरेभार, धनपतगंज, असरोगा, व धम्मौर उपकेंद्र ठप हो गया। देर शाम आठ बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इस समस्या से दो लाख से अधिक आबादी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed