फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two arrested on charges of gang-raping a female student in a jeep

Sultanpur News: जीप में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 17 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two arrested on charges of gang-raping a female student in a jeep
गोसाईगंज। एक गांव से 12 अगस्त को स्कूल गई एक छात्रा (15) को जीप से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले में स्थानीय पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मिली जीप को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी महिला के मुताबिक उनकी पुत्री निकट के एक विद्यालय में कक्षा ग्यारह की छात्रा है। उनकी पुत्री 12 अगस्त की सुबह घर से स्कूल पढ़ने के लिए गई थी। आरोप है कि दोपहर एक बजे स्कूल से घर लौटते समय उनके गांव के ही दो युवकों ने उसे झांसा देकर उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि वाहन में उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने पीड़िता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जीप से बाहर फेंक दिया। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने शनिवार को गोसाईगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे फतेहपुर संगत-सिरवारा मार्ग से आरोपी आसिफ व एहसान को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed