{"_id":"6a8200ddb2ad838d3d0b16d5","slug":"charade-of-education-on-paper-schools-shut-in-reality-mp-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-162909-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों में चल रहा पढ़ाई का खेल, हकीकत में बंद स्कूल : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों में चल रहा पढ़ाई का खेल, हकीकत में बंद स्कूल : सांसद
Sun, 16 Aug 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय राहिलपारा के पास बच्चों से बातचीत करते आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने शनिवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय राहिलपारा का औचक निरीक्षण कर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने विद्यालय का वीडियो इंटरनेट पर साझा करते हुए आरोप लगाया कि सरकारी अभिलेखों में स्कूल संचालित दिखाया जा रहा है, जबकि मौके पर ताले लटके हैं।
सांसद ने फर्जीवाड़ा बताते हुए कहा कि कागजों में बच्चों को शिक्षा दी जा रही है, जबकि विद्यालय बंद कर दूसरे स्थान पर मिला दिया गया है। संजय सिंह ने विद्यालय की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताई। आरोप है कि रसोईघर कबाड़खाने और नशेड़ियों के अड्डे में तब्दील हो चुका है। कमरों में बिजली की व्यवस्था नहीं है। स्कूल का हैंडपंप खराब है। कहा कि शिक्षा के मंदिर को बदहाल होने के लिए छोड़ दिया गया है। सांसद ने पूछा कि स्कूलों पर ताले लगाकर और प्राथमिक शिक्षा की स्थिति खराब कर वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना कैसे पूरा होगा।