{"_id":"69c2d3de02000ffc5f0136a7","slug":"ban-on-heavy-vehicles-heading-to-ayodhya-for-four-days-route-diversions-in-effect-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-152645-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों पर चार दिनों तक रोक, रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों पर चार दिनों तक रोक, रहेगा रूट डायवर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मुजेश टोल प्लाजा के पास लगाए गए बैरियर। -संवाद
विज्ञापन
कूरेभार। अयोध्या जिले में चैत्र रामनवमी मेले पर यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए मंगलवार दोपहर दो बजे से स्थानीय कस्बे से अयोध्या की ओर जाने वाली भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया। यह डायवर्जन 27 मार्च की रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगा।
पुलिस-प्रशासन की ओर से मंगलवार दोपहर दो बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन लागू किया गया। मंगलवार दोपहर बाद कूरेभार बाजार में हलियापुर से आने वाले भारी वाहनों को सेमरी व सुल्तानपुर की ओर डायवर्ट किया गया। सेमरी से आने वाले वाहनों को हलियापुर व सुल्तानपुर की तरफ भेजा गया। इसी तरह मुजेश टोल प्लाजा पर सुल्तानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को रोककर उन्हें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर से रवाना किया गया।
वहीं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों को सुल्तानपुर की दिशा में भेजा गया। रायबरेली से आने वाले वाहनों को हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से रवाना किया गया। कूरेभार थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने बताया कि यातायात डायवर्जन का निर्देश मिला है। कूरेभार कस्बे से मालवाहक भारी वाहन को बदले हुए रास्तों से भेजने की व्यवस्था की गई है।
यात्री व वाहन चालक बरतें सावधानी
-अयोध्या जाने से पहले निर्धारित रूट डायवर्जन की जानकारी लें
-भारी वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें
-भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अनावश्यक प्रवेश से बचें
-पुलिस व यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें
-समय से पहले यात्रा की योजना बनाएं, देरी की संभावना रखें
-छोटे वाहनों के चालक भी डायवर्जन संकेतों पर ध्यान दें
Trending Videos