{"_id":"697114cc7d1b503f7c0a20ad","slug":"bike-mechanic-killed-youth-injured-in-car-collision-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-148636-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कार से टकराकर बाइक सवार मैकेनिक की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कार से टकराकर बाइक सवार मैकेनिक की मौत, युवक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। लखनऊ-बलिया हाईवे पर पदारथपुर उपाध्याय गांव के पास बुधवार करीब 8:00 बजे रात रानीपुर कायस्थ निवासी बाइक सवार बोरिंग मैकेनिक ओम प्रकाश (50) व उनके गांव के ही राधे (35) सामने से जा रही कार से टकरा गए। दुर्घटना में घायल दोनों लोगों को कादीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राधे को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना की जानकारी होने के बाद कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे परिजनों ने बताया कि ओम प्रकाश पदारथपुर उपाध्याय गांव में बोरिंग करने गए थे। वहां से देर शाम वह बाइक से घर के लिए निकले थे। रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओम प्रकाश ने हेलमेट नहीं पहना था। बाइक वही चला रहे थे, जबकि राधे उनके पीछे बैठे थे। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक को ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थान पर रखवाया है।
वहीं, कार छोड़कर चालक घटनास्थल से भाग निकला। ओम प्रकाश की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। ओम प्रकाश की चार संताने हैं। बड़ा पुत्र रिंटू सऊदी अरब में नौकरी करता है। घर पर उनकी पत्नी रेखा रहती हैं। बड़ी पुत्री मंजू की शादी हो चुकी है। दो पुत्रियां संजू व रूपा अविवाहित हैं। मुखिया की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Trending Videos