सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bike rider dies after colliding with electric pole

Sultanpur News: बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 24 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with electric pole
कमलेश। (फाइल फोटो)  
विज्ञापन
लंभुआ। खुनशेखपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर कमलेश पाल (29) गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से पहले उन्हें सीएचसी लाया गया, वहां से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई।
Trending Videos

खुनशेखपुर निवासी कमलेश पाल मुंबई में प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार को मुंबई से घर आए थे। परिजनों के मुताबिक हे दोपहर में अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए बाइक से निकले थे। गांव के बाहर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कमलेश ने हादसे के वक्त हेलमेट नहीं पहना था। जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। उनके परिवार में पत्नी व तीन बेटियां हैं। कोतवाली लंभुआ के प्रभारी संदीप राय ने बताया कि बाइक को सुरक्षित रखवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed