{"_id":"6a6a44238d95866a81032de3","slug":"bjp-members-bowed-at-the-feet-of-saints-on-guru-purnima-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-161642-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गुरु पूर्णिमा पर भाजपाइयों ने संतों के चरणों में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गुरु पूर्णिमा पर भाजपाइयों ने संतों के चरणों में टेका माथा
Wed, 29 Jul 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। गुरु पूर्णिमा और रविदास जयंती पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को 114 मंदिरों एवं आश्रमों में पहुंचकर गुरुओं व संतों को सम्मानित किया। इस मौके चंदन नारायण सिंह, आशीष सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। भाजपा के जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने प्रतापपुरकमैचा के ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल के साथ संतों का सम्मान करते हुए उन्हें धार्मिक पुस्तकें व अंगवस्त्र भेंट किए।
मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने गोलाघाट के वेदांती आश्रम में संत श्रीराम प्रपन्नाचार्य से मिलकर आशीर्वाद लिया। जयसिंहपुर के करिया बझना में कटका क्लब सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ के तहत पौधरोपण किया। इस मौके पर अमरेश बहादुर सिंह, सौरभ मिश्र, वनाधिकारी अंजनी श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।