फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP takes out Tiranga Yatra; patriotic slogans resonate

Sultanpur News: भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

Wed, 12 Aug 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 12 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP takes out Tiranga Yatra; patriotic slogans resonate
दोस्तपुर में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। संवाद
सुल्तानपुर। भाजपा ने अपने हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को मंडलों में यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं के देशभक्ति के नारों से आसपास के इलाके गूंज उठे। भाजपाइयों ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस में झंडारोहण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

धम्मौर, दूबेपुर, कूरेभार, लंभुआ, धनपतगंज, कटका, अर्जुनपुर, दोस्तपुर, बल्दीराय, कूरेभार एवं भदैंया में मंडलों पार्टी की तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारे लगाए। धम्मौर में मंडल अध्यक्ष राम जतन यादव व मंडल प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। इसमें एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी सहित अन्य शामिल हुए। दूबेपुर में संतोष सिंह के संयोजन, धनपतगंज में सूर्य नारायण पांडेय, कूरेभार में राजमणि मौर्य, लंभुआ में शेर बहादुर सिंह,भदैंया में वीरेंद्र यादव व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा, अर्जुनपुर में राजेश मिश्रा के संयोजन में यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

दोस्तपुर में विधायक राजेश गौतम व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि प्रात्येश सिंह बंटी के नेतृत्व व मंडल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शुक्ला की मौजूदगी में यात्रा निकाली गई। कूरेभार में ब्लॉक परिसर से पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत सिंह सोनू, सुमन सिंह, शशिकांत पांडेय की मौजूदगी व बल्दीराय में मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, चंदन नारायण सिंह सहित अन्य ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed