फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   FIR registered in toll worker assault case

Sultanpur News: टोल कर्मी की पिटाई मामले में प्राथमिकी दर्ज

Wed, 12 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 12 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in toll worker assault case
अखंडनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के भेलारा टोल प्लाजा पर सोमवार रात टोलकर्मी की पिटाई मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि कार सवार लोगों ने पहले जबरन टोल बैरियर हटाकर बिना शुल्क दिए निकलने का प्रयास किया। टोलकर्मी के रोकने पर बूथ में घुसकर डंडों से पिटाई की गई। पीड़ित ने बूथ में रखे टोल राजस्व को लूटने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

टोलकर्मी अतुल विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 9:31 बजे वह लखनऊ एग्जिट स्थित टोल बूथ संख्या आठ पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी एक वाहन का फास्टैग रीड नहीं हो रहा था। इस बीच पीछे से एक कार पहुंची। आरोप है कि कार में आजमगढ़ जिले के खंडौरा निवासी प्रधान राम सुरेश यादव व अन्य लोग सवार थे। कार सवार लोगों ने टोलकर्मी से अभद्रता करते हुए बैरियर जबरन हटा दिया और बिना टोल दिए आगे बढ़ने लगे।
विज्ञापन

अतुल ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो तीन लोग कार से उतरकर टोल बूथ में घुस आए। आरोपियों ने डंडों से उसकी पिटाई कर दी। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed