फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Separate counter for test reports at the medical college; facility made available

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज में जांच रिपोर्ट के लिए अलग काउंटर, मिली सहूलियत

Wed, 12 Aug 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 12 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Separate counter for test reports at the medical college; facility made available
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में जांच रिपोर्ट लेने वाले मरीजों को लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। मरीजों की सुविधा और काउंटर पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अलग काउंटर शुरू किया है। जिससे रिपोर्ट लेने और सैंपल वॉयल प्राप्त करने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में व्यवस्थाएं शिफ्ट होने के बाद सैंपल वॉयल लेने और जांच रिपोर्ट प्राप्त करने वाले काउंटर पर मरीजों की भीड़ बढ़ गई थी। एक ही काउंटर पर दोनों काम होने से मरीजों को इंतजार करना पड़ता था। पुरानी बिल्डिंग में प्राचार्य कार्यालय के बगल काउंटर नंबर 16 शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इस काउंटर पर एक दिन पहले की जांच रिपोर्ट सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त पत्रकारों, दिव्यांगजनों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए अलग काउंटर बनाया गया है। इससे मुख्य काउंटर पर दबाव कम होगा और मरीजों का समय बचेगा। सीएमएस डॉ. एसी गुप्ता ने बताया कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए अलग काउंटर शुरू किया गया है। इससे जांच रिपोर्ट लेने में उन्हें सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed