सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bulldozer roared again, action taken against five encroachers

Sultanpur News: फिर गरजा बुलडोजर, पांच अतिक्रमण कारियों पर कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 22 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer roared again, action taken against five encroachers
 शहर के बस स्टेशन पर सड़क की पटरी से अतिक्रमण हटाते नगर पालिका कर्मी। स्रोत-नगर पालिका
विज्ञापन
सुलतानपुर। शहर में बृहस्पतिवार को एक बार फिर से बुलडोजर से सड़क के किनारे दुकानें सजाकर बैठे दुकानदारों का सामान जब्त किया और स्थायी निर्माण को गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में अफरातफरी मची रही। कार्रवाई को देखकर ठेला दुकानदार अपने सामान को बचाने के लिए गलियों में घुस गए। नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने कोतवाली नगर से बस स्टेशन होते हुए गोलाघाट तक सड़क की दोनों पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया।
Trending Videos

अभियान के दौरान पांच अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई। उन पर 4500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। बड़ी मात्रा में सामान जब्त कर सड़क पर किए अवैध अतिक्रमण को तोड़ा गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि वेंडिंग जोन में पथ विक्रेताओं की नियमित उपस्थिति जीपीएस फोटो के माध्यम से दर्ज की जा रही है। निर्धारित स्थल पर दुकान नहीं लगाने वाले विक्रेताओं को नोटिस जारी कर आवंटन निरस्त किए जाएंगे। इस दौरान कोतवाली नगर के उप निरीक्षक संजय राय, ओम प्रकाश, बद्री प्रसाद, नगर पालिका की सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अधूलिका, राजस्व निरीक्षक प्रवीण सिंह, अनूप कुमार भारती शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed