{"_id":"6a0e09dc22bcc98cb40e2827","slug":"certificates-awarded-to-children-after-traditional-games-sultanpur-news-c-101-1-slko1034-158384-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पारंपरिक खेलों के बाद बच्चों को दिए प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पारंपरिक खेलों के बाद बच्चों को दिए प्रमाणपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 21 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी 92 राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का बुधवार को समापन हो गया। सातवें और अंतिम दिन पारंपरिक खेलों के साथ अन्य रोचक गतिविधियां कराई गईं।
इस बार गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले समर कैंप आयोजित हुआ, जो भारतीय भाषाओं पर आधारित रहा। समर कैंप का आगाज 13 मई को हुआ। इस दौरान पारंपरिक खेल, प्रेरणा एवं समापन समारोह आयोजित हुए। अंताक्षरी, शब्द शृंखला जैसे खेलों ने ज्ञान बढ़ाने का काम किया। अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। इस दरम्यान बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी हुई, वहीं बच्चों ने रोल प्ले, नृत्य और फ्लैश कार्ड प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। समापन समारोह में बच्चों को प्रमाणपत्र दिए गए। जिला समन्वयक-माध्यमिक इरफान अहमद ने बताया कि समर कैंप में सभी बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रत्येक दिवस की गतिविधियां कराने में सभी विद्यालयों ने काफी मेहनत की।
Trending Videos