सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rahul Gauged the Political Pulse of the Assembly Elections

Sultanpur News: विधानसभा चुनाव की सियासी नब्ज को टटोल गए राहुल

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 21 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gauged the Political Pulse of the Assembly Elections
विज्ञापन
रायबरेली। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस का थिंकटैंक भी होमवर्क कर रहा है। रायबरेली की सभी पांच सीटों पर 2007 के चुनाव में कांग्रेस ने चार सीटें जीती थीं और उसके बाद से हाशिए पर चली गई है। राहुल गांधी इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जोरदार प्रदर्शन के लिए ताकत झोंक रहे हैं। यही कारण रहा कि जब से वह सांसद निर्वाचित हुए हैं, वह दौरे में जिले की एक विधानसभा क्षेत्र में जनसभा जरूर करते हैं। दो दिवसीय दौरे में राहुल गांधी ने खीरों, लालगंज और सदर की नब्ज को टटोला है।

भीषण गर्मी के बाद भी खीरों जनसभा में पंडाल खचाखच भरा दिखा। लालगंज में महिला संवाद किया तो वहां भी भीड़ रही। बुधवार को लोधवारी गांव में वीरा पासी की प्रतिमा के अनावरण समारोह के दौरान भीड़ देखकर केवल राहुल गांधी ही नहीं बल्कि मंच पर बैठे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, प्रभारी अविनाश पांडे, सांसद तरुण पुनिया, सांसद केएल शर्मा भी खुश नजर आए। तापमान 44 डिग्री के करीब रहा और धूप में खड़ा होना मुश्किल था, वहां भीड़ पंडाल में राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

असल में कांग्रेस इंदिरा गांधी के रणनीतिक फार्मूले पर काम करने लगी है लेकिन वह खुलासा नहीं कर रही है। जिस तरह से बहुजन वीरा पासी का बार-बार नाम लिया गया, उससे साफ है कि पार्टी दलित वोटबैंक पर पकड़ बनाने में लगी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दलित वोटबैंक पर ही होमवर्क किया था लेकिन मतदाताओं ने कांग्रेस को पसंद किया था। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी संविधान पर बात की थी। उस दौरान भी संविधान पर खतरा बताया था। नतीजा रहा कि पिछड़ा और दलित वोटबैंक पार्टी की तरफ घूम गया। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भी पार्टी के रणनीतिकार अभी से कुछ इसी तरह की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी से बात
मंच पर सांसद राहुल गांधी के बगल में बैठे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कुछ मिनट की बात की जो चर्चा का विषय रही। प्रदेश अध्यक्ष सांसद के कान में कुछ बात कहते दिखे। जिस पर राहुल गांधी भी हां करते देखे गए। यह क्या बात थी, इसके कयास लगाए जा रहे हैं। संवाद

वीरा पासी की प्रतिमा का किया अनावरण

बीती 20 फरवरी 2025 को राहुल गांधी ने शंकरपुर में महान क्रांतिकारी राणा बेनी माधव सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया था। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ब्लॉक प्रमुख राही धर्मेंद्र कुमार यादव के विशेष प्रयासों से 1857 के महानायक वीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण बुधवार को सांसद राहुल गांधी ने किया। इतिहास के पन्नों में राणा बेनी माधव सिंह और वीरा पासी की जोड़ी को राष्ट्रभक्ति और आपसी सद्भाव की मिसाल माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed