{"_id":"6a0e08c5ad8b1a8f8d069abd","slug":"elderly-man-dies-of-stomach-pain-16-patients-admitted-with-fever-and-diarrhea-sultanpur-news-c-101-1-slko1033-158402-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पेट दर्द से वृद्ध की मौत, बुखार-डायरिया के 16 रोगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पेट दर्द से वृद्ध की मौत, बुखार-डायरिया के 16 रोगी भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 21 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में गर्मी के चपेट में आकर लोग बीमार हो रहे हैं। पेट में तेज दर्द के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए वृद्ध की मौत हो गई। बुखार और उल्टी-दस्त के चपेट में आए सात बच्चों सहित 16 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। ओपीडी में भीड़ रही। गर्मी ओपीडी में 1500 से अधिक मरीज पहुंचे।
गत मंगलवार को पेट में दर्द बढ़ने के बाद खीरों क्षेत्र के अकोढि़या निवासी लक्ष्मण (65) पुत्र भरोसे को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। इसके अलावा बुखार और उल्टी-दस्त के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल इमरजेंसी पहुंचे सौरभ (8), रियांश (3), संध्या (5), सौम्या (7), अंशू (4), यासीर (6), गोरिया (4), दिव्यांशी (17), क्रांती (27), धान्या (15) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
उधर, ओपीडी में भीड़ अधिक होने के कारण मरीजाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। परचा काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिली। गर्मी अधिक होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुत्ता काटने के बाद 43 नए मरीज एंटी रेबीज वेनम लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक डॉ. रुद्रांश मिश्रा ने बताया कि मौसम काफी खराब हो गया है। ऐसे में धूप में निकलने से बचें। खाने-पीने में एहतियात बरतें। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos